Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 26 Nov 2021 12:07 pm IST

अपराध

हरियाणा के तीन युवकों ने पार्किंग कर्मचारी पर किया हमला


हरिद्वार: गलत दिशा में गाड़ी चलाने से रोकने पर हरियाणा के तीन युवकों ने दबंगई दिखाते हुए पार्किंग कर्मचारी पर चाकू से हमला कर दिया। बाद में पार्किंग कर्मचारियों ने तीनों यात्रियों को घेर लिया और जमकर धुनाई की। पुलिस के हवाले करने पर उनके कब्जे से एक देसी पिस्टल व चाकू बरामद हुआ है। पुलिस तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। आरोपितों के नाम राकी कुमार निवासी ग्राम भैंसूरकला रोहतक, विकास शर्मा और विशाल निवासी ग्राम खटकर सोनीपत हरियाणा बताए गए हैं। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है।