Read in App


• Sat, 6 Mar 2021 12:41 pm IST


गैरसैंण कमिश्नरी की घोषणा कांग्रेस को रास नहीं : मुख्यमंत्री


मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की गैरसैंण कमिश्नरी की घोषणा कांग्रेस को रास नहीं आ रही है। कांग्रेस ने सदन के भीतर और बाहर इसका विरोध किया। उसका कहना है कि यह घोषणा लोकलुभावन और राजनीतिक लाभ लेने के इरादे से की गई है। गैरसैंण को कमिश्नरी बनाने से कई विसगतियां पैदा होंगी। इससे बेहतर तो यह होता कि सरकार गैरसैंण को जिला बनाती।

सदन में बजट पर चर्चा के दौरान कांग्रेस विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल ने गैरसैंण कमिश्नरी की घोषणा का विरोध करते हुए कहा कि कमिश्नरी का स्वरूप विसंगतिपूर्ण है। कुमाऊं मंडल से अल्मोड़ा जिले को अलग कर देना किसी के गले नहीं उतर रहा। अल्मोड़ा कुमाऊं का सांस्कृतिक दिल है और उसके बिना कुमाऊं की कल्पना नहीं की जा सकती।