Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 7 Apr 2023 9:00 pm IST

नेशनल

वित्त मंत्री ने कहा- आधार से पैन लिंक कराने के लिए दिया जा चुका है बहुत समय, अब लगेगा जुर्माना...


वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पैन से आधार को लिंक करने में देरी पर लग रहे जुर्माने को एक तरह से सही ठहराते हुए बचाव किया है। 

दरअसल, आधार से पैन की लिकिंग 31 मार्च 2022 तक मुफ्त थी, उसके बाद 1 अप्रैल 2022 से उस पर 500 रुपये जुर्माने का प्रावधान कर दिया गया। जिसे जुलाई महीने में बढ़ाकर 1000 रुपये कर दिया गया। फिलहाल स्थिति यह है कि, अगर 30 जून 2023 आधार से पैन कार्ड लिंक नहीं किया गया तो वह निष्क्रिय हो जाएगा। 

वहीं इसे लेकर प्रेस- कॉफ्रेन्स को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि, आधार से पैन को लिंक कराने के लिए पहले भी काफी समय दिया गया था। आधार से पैन को अब तक लिंक हो जाना चाहिए था। जिन लोगों ने ऐसा अब तक नहीं कराया है उन्हें तत्काल ऐसा करा लेना चाहिए। अगर वर्तमान में तय समयसीमा समाप्त हो जाती है तो जुर्माने में और इजाफा किया जाएगा।