Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 6 Jan 2022 5:49 pm IST


रायपुर में भाजपाइयों ने किया पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन


देहरादून। रायपुर विधानसभा के वीरचंद्र सिंह गढ़वाली और रायपुर मंडल के भाजपाइयों ने पंजाब में पीएम का काफिला रोकने के विरोध में पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। रायपुर मंडल के कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष रुद्रेश शर्मा के नेतृत्व में लाडपुर में प्रदर्शन किया। मंडल अध्यक्ष रुद्रेश शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने पीएम की सुरक्षा में बड़ी चूक की है। यह घटना निंदनीय है। प्रदर्शन करने वालों में महामंत्री विजय सजवाण, उपाध्यक्ष पंवन पयाल, महेंद्र पुंडीर, सुमित पुंडीर, कविंद्र सेमवाल, शिखा राणा, सीता रावत आदि मौजूद रहे। वहीं, वीरचंद्र सिंह गढ़वाली मंडल के कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष सुभाष यादव के नेतृत्व में रिस्पना पुल पर प्रदर्शन किया। मंडल अध्यक्ष सुभाष चंद यादव ने कहा कि पंजाब सरकार को तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए।