Read in App


• Sat, 19 Dec 2020 10:24 pm IST


भाजपा अध्यक्ष ने कांग्रेस पर साधा निशाना


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने आज कांग्रेस पर वार करते हुए कहा कि कांग्रेस का आचरण सदन में सदैव अशोभनीय,अविवेकपूर्ण और अमर्यादित रहा है, इसी कारण वह लोकतान्त्रिक संस्थाओ की गरिमा का ख्याल नही रख कर डमी विधान सभा का मंचन कर रही है।

भगत ने कहा कि डमी विधानसभा का आयोजन सदन का उपहास उड़ाना है। ये आयोजन अतीत की अराजकता का स्मरण और गाल बजाने जैसा है। 

भगत ने कहा कि कांग्रेस जन मुद्दों से भटक गयी है और भ्रामक प्रचार के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है। कांग्रेस को पूर्व में घटित घटनाक्रम को याद रखना चाहिए। कांग्रेस को जब जनता ने सत्ता सौंपी तो वह घपले,घोटालो और राजनैतिक अस्थिरता की और बढ़ी। पार्टी में अंतरकलह की वजह से राज्य के विकास पर इसका प्रतिकूल असर पड़ा। सदन में भी कांग्रेस जन मुद्दों पर बहस के बजाए हंगामा मचाने को प्राथमिकता देती रही है। यही कारण है कि दहाई के आसपास सिमटी कांग्रेस सदन में भी गुटबाजी की शिकार रही है और सड़क पर भी कई गुटो में बंटी हुई है। बेहतर है कि विकाश के मुद्दों पर कांग्रेस सकारात्मक रूप से बहस करे विवाद नही। कांग्रेस को जनता ने ठुकरा दिया है और इस तरह के हास्यास्पद कार्यक्रम के कारण जनता अब उसे गंभीरता से नही ले रही है। भाजपा को जनता के सदन से पूर्ण समर्थन है और कांग्रेस बेनकाब हो चुकी है।