Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 8 Aug 2022 4:14 pm IST


बाल श्रमिकों को आखिर कब मिलेगी आजादी?


आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर जहां पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है, वहीं दूसरी ओर बाल श्रम से देश को मुक्ति नहीं मिल पाई है। आज भी 14 साल तक के बच्चे ठेले, होटल, रेस्टोरेंट और दुकानों में काम कर अपना बचपन खो रहे हैं। सरकारी और सामाजिक स्तर पर बाल श्रम को रोकने के लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाने के बावजूद इस पर अंकुश नहीं लग पाया है।

बाल श्रम निषेध कानून बनने के 36 साल बाद भी बाल मजदूरी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। प्रदेश में बालश्रम को रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान हवा हवाई साबित हो रहे हैं। वर्ष 2022-23 में अब तक 11 जिलों में एक भी बाल श्रमिक को मुक्ति नहीं मिल पाई है। श्रम विभाग का दावा हे कि नैनीताल जिले में 16 बाल श्रमिकों को मुक्त करते हुए छह नियोक्ताओं के खिलाफ बाल एवं किशोर श्रम प्रतिषेध एवं विनियमन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।