Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 26 Jun 2022 3:00 pm IST

ब्रेकिंग

कर्नाटक : अनियंत्रित होकर नाले में गिरा माल वाहन, हादसे में 9 श्रमिकों की मौत, 8 घायल


कर्नाटक के बेलगावी के समीप में सुबह एक माल वाहन नाले में जा गिरा। इस दर्दनाक हादसे में 9 श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य घायल हो गए।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, गोकक तालुका के अक्कटंगियारा हला गांव के रहने वाले श्रमिकों को माल वाहन में बैठाकर ले जाया जा रहा था। सभी मजदूर बेलगावी जा रहे थे। तभी माल वाहन बेलगावी के समीप कानाबारगी गांव में बेल्लारी नाले में गिर गया। दुर्घटना में 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 2 अन्य ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।  

बताया गया है कि, चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया था। जिसके चलते हादसा हुआ। वहीं इस हादसे में आठ लोग घायल हो गए और एक मजदूर की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से पीड़ितों को निकाला।