Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 26 Feb 2022 3:46 pm IST


9 से 24 मार्च तक आयोजित होंगी वार्षिक गृह परीक्षाएं, तैयारी शुरु


रुद्रप्रयाग: जनपद में वार्षिक गृह परीक्षाएं आगामी 9 से 24 मार्च तक आयोजित की जाएंगी। सभी कक्षाओं की समस्त विषयों की परीक्षाएं दो पालियों में की जाएंगी। विभागीय स्तर पर परीक्षा आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। मुख्य शिक्षाधिकारी यशवंत सिंह चौधरी ने बताया कि विभागीय स्तर से मिले निर्देशों के तहत वार्षिक गृह परीक्षाओं के आयोजन के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। पहले परीक्षाओं का आयोजन 15 मार्च से तय हुआ था लेकिन अब 9 मार्च से शुरू हो रही हैं जो 24 मार्च तक संपादित होंगी। माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा 6 से 8, कक्षा 9 एवं 11वीं कक्षा के विषयों के प्रश्नपत्र एससीईआरटी से तैयार किए जा रहे हैं। साथ ही कई वैकल्पिक विषयों के प्रश्नपत्र स्कूलों में भी तैयार किए जा रहे हैं। परीक्षाओं का आयोजन सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.30 व दोपहर 1.00 बजे से शाम 4.00 बजे तक दो पाली में होगा।