Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 3 Feb 2023 9:30 pm IST

मनोरंजन

Jhanvi Kapoor के तमिल फिल्मों में डेब्यू को लेकर उड़ी अफवाह, पापा बोनी कपूर बोले- 'झूठी खबरें न फैलाएं'


बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर को लेकर कुछ समय पहले खबर आई थी कि वह जल्द ही तमिल सिनेमा में डेब्यू करने वाली हैं।  कहा जा रहा था कि एक्ट्रेस आर्या के साथ तमिल फिल्म 'पैया 2' में अभिनय करती नजर आएंगी  लेकिन अब जाह्नवी कपूर को लेकर उनके पापा बोनी कपूर ने एक ट्वीट किया है, जिसके बाद से इन सभी खबरों पर विराम लग गया है। बता दें कि बोनी कपूर ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा है कि जाह्नवी कपूर ने अभी कोई तमिल फिल्म साइन नहीं की है।

उन्होंने लिखा है- 'डियर मीडिया फ्रेंड्स, मैं आपको बताना चाहता हूं कि जाह्नवी कपूर ने फिलहाल किसी तमिल फिल्म के लिए कमिट नहीं किया है, आप लोगों से अनुरोध है कि झूठी खबरें न फैलाएं।' आपको बता दें कि बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी जाह्नवी कपूर ने साल 2018 में 'धड़क' से हिंदी सिनेमा जगत में एंट्री की थी। उसके बाद जाह्नवी घोस्ट स्टोरीज, गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल, रूही, गुड लक जेरी और मिली में नजर आ चुकी हैं।