Read in App


• Fri, 5 Jul 2024 12:01 pm IST

खेल

पूरब कार्की और प्रबल कार्की ने राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त किया


थल (पिथौरागढ़)। पांखू निवासी पूरब कार्की और प्रबल कार्की ने राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। उनका राष्ट्री प्रतियोगिता के लिए चयन हो गया है।28 जून से दो जुलाई तक बागेश्वर में बैडमिंटन फेडरेशन उत्तराखंड की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में प्रबल कार्की पुत्र प्रकाश सिंह कार्की ने अंडर 11 के युगल स्पर्धा में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। उन्होंने अंडर- 13 के एकल स्पर्धा में हिस्सा लेकर रजत पदक प्राप्त किया। अंडर-13 के युगल स्पर्धा में प्रबल कार्की ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। पूरब कार्की अंडर-11 स्पर्धा की राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए महाराष्ट्र और प्रबल कार्की अंडर-13 स्पर्धा के लिए बिहार में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।पुगराऊं खेल प्रोत्साहन समिति के संयोजक जगत सिंह कार्की, अध्यक्ष प्रवीण कार्की, उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह कार्की, उमेद सिंह कार्की, कोषाध्यक्ष पुष्कर सिंह बटकोरा, बंशीधर जोशी, चंचल कार्की,पुष्कर कार्की, केशर सिंह महरा सहित कई लोगों ने खुशी प्रकट की है