Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 5 Aug 2022 1:44 pm IST


व्यापारियों का उत्पीड़न करना बंद करे प्रशासन


 पॉलीथिन के नाम पर व्यापारियों के खिलाफ हो रही चालान की कार्रवाई पर यूथ कांग्रेस ने आक्रोश जताया है। शुक्रवार को युकां राष्ट्रीय सचिव ऋषेंद्र महर ने प्रशासन पर व्यापारियों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इन दिनों प्रशासन की ओर से बाजार में पॉलीथिन रोकथाम को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। अधिकतर सामाग्री सीधे कंपनियों से ही पॉलीथिन में पैक होकर यहां पहुंच रही है। इसके अलावा ऑनलाइन बाजार में भी पॉलीथिन का धड़ल्ले से इस्तेमाल हो रहा है। लेकिन प्रशासन छोटे-छोटे कारोबारियों पर कार्रवाई कर रहा है, मैदानी क्षेत्र से पॉलीथिन में पैक होकर आ रही सब्जी में प्रशासन ने व्यापारियों के चालान काटे हैं,यह सरासर गलत है।शासन-प्रशासन को अगर पॉलीथिन पर रोक लगाने है तो इसके लिए अन्य विकल्प भी जनता को मुहैय्या कराने चाहिए। साथ ही सीधे कंपनी से पॉलीथिन पर रोक लगाई जाए। जब कंपनी से ही पॉलीथिन का इस्तेमाल नहीं होगा तो बाजार में भी स्वयं ही पॉलीथिन बंद हो जाएगी। राष्ट्रीय सचिव महर ने प्रशासन से व्यापारियों का उत्पीड़न बंद करने की मांग की है। उन्होंने कहा अगर व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं रोका गया तो युकां सड़क पर उतरकर उग्र आंदोलन करेगी।