Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 31 Jan 2022 11:26 am IST


वास्तु दोष से निजात दिलवाने मे कारगाार है ये पौधा, जानिए क्यों माना जाता है लकी..


वास्तु शास्त्र में कुछ पौधों को घर परिवार के लिए बेहद अहम और लकी माना गया है। कहा जाता है कि वास्तु सम्मत पौधे और पेड़ लगाने से घर परिवार में सकारात्मकता आती है और भाग्य भी असर करता है। ऐसा ही एक लकी पौधा है बांस का पौधा जिसे अंग्रेजी में बैंबू प्लांट (Bamboo plant) कहा जाता है। जिन घरों में वास्तु दोष होते हैं वहां बांस का पौधा लगाने की सलाह दी जाती है क्योंकि ये पौधा वास्तु दोष दूर करता है। ये वातावरण को शुद्ध करने के साथ साथ घर परिवार पर चमत्कारिक असर करता है। अगर घर परिवार में धन संपन्नता, सुख शांति चाहिए तो बांस के पौधे को घर में पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। इससे इसका ज्यादा और अच्छा असर देखने को मिलता है। आप चाहें तो अपने लिविंग रूम या ड्राइंग रूम जहां पर परिवार के सब लोग एक साथ बैठते उठते हो, वहां भी लगा सकते हैं, इससे घर में सुख शांति और प्रेम बना रहता है।