Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 20 Oct 2022 10:30 am IST

मनोरंजन

कलेक्शन के मामले में 'कांतारा' ने मारी बाजी, इन फिल्मों को पछाड़ निकली आगे


साउथ सुपरस्टार ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा का बॉक्स ऑफिस पर जादू जारी है। कांतारा के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में तेजी से इजाफा हो रहा है। यहीं कारण है कि, अब कांतारा ने कलेक्शन के मामले में एक्टर किच्चा सुदीप की सुपरहिट फिल्म विक्रांत रोना और दिवंगत एक्टर पुनीत राजकुमार की जेम्स की भी पीछे छोड़ दिया है। 

दरअसल, फिल्म कांतारा 30 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। इस फिल्म ने रिलीज के 20 दिन बाद अब तक दुनिया भर में 170 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। जी हां, सिर्फ भारत में कांतारा का कुल कलेक्शन 150 करोड़ से ज्यादा हो गया है।

वहीं दूसरी ओर विक्रांत रोना का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 158 करोड़ रहा। इसके अलावा दिवंगत एक्टर पुनीत राजकुमार की फिल्म जेम्स का कुल कलेक्शन 151 करोड़ रहा। इसी के साथ ऋषभ शेट्टी स्टारर फिल्म कांतारा ने इन सभी को पीछे छोड़ दिया है। ऐसे में कांतारा टॉप 3 कन्नड़ फिल्म की सूची में शामिल हो गई है।

फिलहाल कांतारा अभी फिल्म केजीएफ 2 और केजीएफ 1 से नीचे तीसरे पायदान पर बनी हुई है।केजीएफ 2 ने 1207 और चैप्टर 1 ने 250 करोड़ की ग्लोबली कमाई की थी। आपको बताते चलें कि, कांतारा सिर्फ 6 करोड़ के मिनी बजट में बनी  है। इस फिल्म ने अब तक हिंदी में 11 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है।