Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 28 May 2022 6:17 pm IST


श्रम टास्क फोर्स ने चलाया जन-जागरूकता अभियान


टिहरी: चारधाम यात्रा के तहत बाल श्रम टास्क फोर्स ने जनपद टिहरी के चम्बा, नई टिहरी व बौराड़ी में बाल एवं किशोर श्रमिकों का चिन्हिकरण करने के साथ ही जन-जागरूकता अभियान चलाया। बाल श्रमिक पाये जाने पर प्राथमिकी दर्ज की है। सहायक श्रम आयुक्त ऋषिकेश केके गुप्ता ने बताया कि अभियान के दौरान 100 से अधिक प्रतिष्ठानों का सर्वे व निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मैसर्स-गणेश जनरल स्टोर टिहरी गढ़वाल में एक 12 साल का बाल श्रमिक चिन्हित किया गया। जबकि अन्य प्रतिष्ठानों से 3 किशोर श्रमिक चिन्हित किये गये। चिन्हित बाल श्रमिक के नियोजक व प्रतिष्ठान के स्वामी के विरूद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट थाना नई टिहरी में दर्ज करायी गयी है। बाल टास्क फोर्स टीम ने अभियान के दौरान होटल, रेस्टोरेन्ट व चाय की दुकानों को बाल श्रमिकों के नियोजकों के संबंध में जांच की गयी। बताया कि यह अभियान आगे भी निरन्तर जारी रहेगा।