Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 3 Dec 2022 10:00 am IST

राजनीति

दिल्ली : एमसीडी चुनाव के मद्देनजर सभी सरकारी स्कूल आज बंद, कल तड़के तीन बजे से चलेंगी डीटीसी और मेट्रो


दिल्ली में कल नगर निगम चुनाव होंगे। चार दिसंबर को मतदान के लिए सभी सरकारी स्कूलों में पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। 

ऐसे में नगर निगम चुनाव की तैयारी को लेकर सभी सरकारी स्कूल बंद रहेंगे। इसके बदले 10 दिसंबर को दूसरे शनिवार को स्कूल खुला रहेगा। शिक्षा निदेशालय की ओर से सभी सरकारी स्कूल प्रमुखों को निर्देश दे दिए गए हैं। वहीं एमसीडी चुनाव के लिहाज से रविवार सुबह चार बजे से मेट्रो चलाई जाएंगी। वहीं सुबह चार से छह बजे के बीच सभी लाइनों पर आधे घंटे के अंतराल पर मेट्रो मिलेगी। 

इसके बाद मेट्रो सामान्य समय सारिणी के मुताबिक चलेगी। दिल्ली परिवहन निगम ने भी तड़के तीन बजे से ही बसें चलाई जाएंगी। इस दौरान 35 रूटों पर बसें चलाई जाएंगी, ताकि आवागमन में दिक्कत नहीं हो। मतगणना के दौरान बुधवार को भी तड़के तीन बजे बस सेवा की शुरुआत होगी।