Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 12 Jan 2023 5:35 pm IST

मनोरंजन

Athiya-Rahul की शादी में शामिल होंगी क्रिकेट और बॉलीवुड की बड़ी हस्तियां, 21 से 23 जनवरी तक चलेगा जश्न


 बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल की शादी में इंडस्ट्री से लेकर क्रिकेटर्स तक, कई बड़ी-बड़ी हस्तियां शिरकत करेंगी। बताया जा रहा है कि इनकी शादी 23 जनवरी को होने वाली है। कहा जा रहा है कि इनकी शादी की रस्में तीन दिन तक चलेंगी। हालांकि अभी तक इस बात पर फैमिली ने किसी भी तरह का ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं दिया है।
  खबरों की मानें तो केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी खंडाला में होने जा रही है। कपल की शादी में बॉलीवुड से सलमान खान, जैकी श्रॉफ, अक्षय कुमार तो वहीं क्रिकेटर्स में महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली जैसी बड़ी-बड़ी हस्तियों के शामिल होने का अंदाजा लगाया जा रहा है। इनकी शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।  फिलहाल गेस्ट लिस्ट से केवल यही नाम सामने आए हैं।  बता दें कि अथिया शेट्टी और केएल राहुल को अक्सर एक साथ स्पॉट किया जाता है। इनकी जोड़ी भी  लोगों को खूब पसंद आती है।