Read in App


• Wed, 21 Feb 2024 4:00 pm IST


देहरादून में उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान कार्यक्रम का आयोजन , सीएम धामी ने 10 साहित्यकारों को किया सम्मानित


उत्तराखंड के साहित्यकारों के सम्मान में देहरादून में भाषा संस्थान की ओर से 'उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान' समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया. सम्मान समारोह के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को प्रदेश के 10 साहित्यकारों को सम्मानित किया. साहित्यकारों को अलग-अलग श्रेणी में सम्मानित किया गया. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने साहित्यकारों को एक लाख रुपए का चेक और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया.

इन साहित्यकारों को किया गया सम्मानित: साहित्यकार प्रोफेसर लक्ष्मण सिंह बिष्ट 'बटरोही' को सुमित्रानंदन पंत साहित्य गौरव सम्मान, डॉ. सुशील उपाध्याय को शैलेश मटियानी सम्मान, देवकीनंदन भट्ट (मयंक) को गुमानी पंत पुरस्कार से सम्मानित किया गया. इसी क्रम में गिरीश सुंदरियाल को भजन सिंह पुरस्कार, डॉ. सुरेश ममगाईं को गोविंद चातक पुरस्कार, केए खान को प्रो. उन्वान चिश्ती पुरस्कार, प्रेम साहिल को शिक्षक पूर्ण सिंह पुरस्कार, प्रो. शैलेय को महादेवी वर्मा पुरस्कार, डॉ. ललित मोहन पंत को डॉ. पीतांबर दत्त बड़थ्वाल पुरस्कार, गणेश खुगशाल 'गणी' को भैरव दत्त धूलिया पुरस्कार से सम्मानित किया गया.