Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 23 Jun 2022 3:27 pm IST


भाजपा की जिला कार्यसमिति की बैठक, संगठन की मजबूती पर हुई चर्चा


भाजपा प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट ने कहा है कि राज्य में प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के नेतृत्व में संगठन द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पार्टी का जो दृष्टि पत्र सौंपा गया था। उस पर सरकार ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी है।रूद्रप्रयाग में आयोजित भाजपा जिला कार्य समिति की बैठक में उन्होंने सशक्त किसान, समृद्ध भारत के लिए पीएम किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, पीएम किसान क्रेडिट कार्ड, उज्जवला योजना, अटल आयुष्मान योजना सहित अनेकों महत्वाकांक्षी योजनाओं की व्यापक जानकारी दी।

प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट ने जिला कार्यसमिति की बैठक में स्थानीय पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से संगठन के कार्यों को लेकर पूरी जानकारी लेकर उन्हें पार्टी के आगे के कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। महामंत्री ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय को जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके कार्यो से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया। भाजपा की जिला कार्यसमिति की बैठक तीन सत्रों में संगठन की मजबूती, अनुशासन और राजनैतिक स्थिति पर चर्चा की गई।