Read in App


• Sat, 26 Dec 2020 11:02 am IST


झाड़ीवाल सन्तला देवी में दो गुटों में हुई मारपीट में एक दर्जन लोग हुए लहूलुहान


देहरादून। कैंट थाना छेत्र झाड़ीवाला सन्तला देवी में मामूली बात को लेकर दो गुटों में संघर्ष हो गया। विवाद इतना बढ़ा की पुलिस फोर्स को आना पड़ा। पुलिस के अनुसार गाड़ी साइड करने को लेकर दो पक्ष में मामूली कहासुनी हो। कुछ देर बाद विवाद बढ़ गया। दोनों तरफ से लोगों ने एक दूसरे को हेलमेट से मारने लगे। मौके पर दस हेलमेट भी टूट गए। दोनों पक्ष के लोग लहूलुहान हो गए। मौके पर पहुँची पुलिस ने मामले को शांत करवाया। इसके बाद  चुन्नीलाल पुत्र  जगदीश प्रसाद निवासी चिड़ा वाली रायपुर देहरादून ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई की  मेरे व मेरे साथी एवं परिवार के साथ संतला देवी मंदिर के पास कुछ अज्ञात लोगों ने मारपीट व झगड़ा किया। जिससे हमें गंभीर चोट आई है। इस सम्बंध में पुलिस ने तत्काल कारवाई करते हुए चार युवकों को गिरफ्तार किया।  जिनकी पहचान समीर सिंह नेगी पुत्र  सुंदर सिंह नेगी, विभोर नेगी पुत्र अनिल, शुभम पुत्र  सुरजन सिंह, रोहित पुत्र  विमल उपरोक्त सभी निवासी धौलास प्रेमनगर के रूप में हुई ।