Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 27 Dec 2021 8:00 am IST


द हंगर प्रोजेक्ट के सहयोग से किया गया संगठन का चुनाव


बागेश्वर: वीरांगना पंचायत प्रतिनिधियों की ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम आयोजित हुआ। द हंगर प्रोजेक्ट के सहयोग से संगठन का चुनाव हुआ। ग्राम प्रधान रिखाड़ी तारा टाकुली को अध्यक्ष और उत्तरौड़ा की प्रधान प्रियंका जोशी को सचिव चुना गया। इसके अलावा वार्ड सदस्य असों लीला शाही उपाध्यक्ष, सूपी की मंजू देवी को सह सचिव, किरोली के प्रधान हेमलता को कोषाध्यक्ष, मुन्नी टाकुली सह कोषाध्यक्ष, प्रेमा टाकुली मीडिया प्रभारी, शशी शाही संयोजका चुनी गईं। आयोजित बैठक में संगठन क्या है। क्यों बनेगा, कैसे बनेगा आदि पर चर्चा हुई। संगठन को संचालित करने के नियम भी बताए गए। यहां बसंती कपकोटी, तारा दानू, अनीता रावत, प्रियंका, रवीना रहे।