Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 6 Sep 2023 4:32 pm IST


अतिक्रमरण हटाने के विरोध में व्यापारियों ने दिया धरना


अतिक्रमण हटाए जाने के विरोध में आगराखाल के व्यापारियों ने सांकेतिक धरना देकर विरोध जताया। नाराज व्यापारियों ने जिपं अध्यक्ष सोना सजवाण के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया। इस मौके पर व्यापारियों ने उद्योग व्यापार मंडल टिहरी गढवाल अध्यक्ष बनने पर फूल मालाओं से स्वागत भी किया।
मंगलवार को आगराखाल के व्यापारियों ने प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के र्निदेशानुसार, अतिक्रमण हटाओ अभियान के विरोध में सांकेतिक धरना प्रदर्शन कर नाराजगी जताई। इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह कंडारी ने कहा कि, टिहरी गढ़वाल की व्यापार मंडल की 38 इकाइयों में धरना प्रदर्शन कर जनप्रतिनिधियो के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया है, जिसमें ग्रामीण बाजारों एवं राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुराने बाजार, दुकानदारों को उनके उचित हक दिलाने के लिए यह धरना प्रदर्शन किया गया है। कहा कि, सभी दुकानदारों का आय का साधन उनकी दुकान ही है, जिन्हें काफी समय व्यवसाय करते-करते हो गया है अब वह दुकानदार अपने परिवार के पोषण को इसी पर निर्भर है जिनकी आर्थिक स्थिति पर यह भारी प्रभाव करेगा। इस मौके पर जिपंस दयाल सिंह रावत, व्यापार मंडल संरक्षक विरेंद्र कंडारी,व्यापार मंडल आगराखाल अध्यक्ष डॉ. डीएन रतूड़ी, विकास रावत, भगवान सिंह रावत, नरेंद्र कंडारी, नवीन रावत, सतेन्द्र कंडारी, पूरण सिंह रावत आदि उपस्थित रहे।