Read in App


• Fri, 9 Jul 2021 9:06 am IST


महिला ने दर्ज कराया यौन एवं दहेज उत्पीड़न का मुकदमा


हरिद्वार। पुलिस ने महिला की तहरीर पर जेठ के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही पति और अन्य ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। जानकारी के अनुसार, भगवानपुर थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि दो साल पूर्व उसकी शादी झबरेड़ा थाना क्षेत्र के गांव में हुई थी। बेटी होने पर ससुराल पक्ष ने मारपीट कर परेशान करना शुरु कर दिया था। आरोप था कि जेठ ने घर में अकेला पाकर दुष्कर्म किया था। ‌ससुरालियों से जेठ की शिकायत की तो उन्होंने मारपीट कर घर से निकाल दिया था। महिला ने मामले में पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। एसओ रविंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर महिला के जेठ पर दुष्कर्म और पति व ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न और मारपीट का केस दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले की जांच शुरु कर दी है।