Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 20 Apr 2023 3:00 am IST

अपराध

ओडिशा : दो पत्नियों समेत खून से लथपथ मिला 60 साल के बुजुर्ग का शव, पुलिस जांच में जुटी...


ओडिशा के बरगढ़ जिले के भेदेन थाने के अखजीफुता गांव में एक व्यक्ति और उसकी दो पत्नियों का शव उसके घर में पड़ा मिला। 

अनुमंडल पुलिस अधिकारी अमृत कुमार पांडा ने जानकारी देते हुए बताया कि, मृतक की पहचान 60 साल टंकाधर साहू और उनकी दो पत्नियां द्रौपदी साहू और माधवी साहू के रूप में हुई है। तीनों के शरीर में गहरे चोट के निशान भी मिले और पूरा शरीर खून से लथपथ था।

पुलिस ने बताया कि, पहली पत्नी से संतान न होने पर उसने अवैध शादी की। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और घटना की जांच में जुट गयी है।