Read in App


• Sat, 20 Feb 2021 4:03 pm IST


बिग बॉस फिनाले का इंतज़ार खत्म


'बिग बॉस' के 14वें सीजन का फिनाले वीक चल रहा है। आज रात से ही 'बिग बॉस 14' का ग्रैंड फिनाले शुरू होगा। हर बार की तरह ही इस बार का सीजन भी ऑडियंस का मनोरंजन करने में कामयाब रहा है। शुरू में यह सीजन भले ही थोड़ा फीका सा नजर आया, लेकिन जैसे ही घर में सीनियर्स ने एंट्री मारी इसने गजब की रफ्तार पकड़ी। बिग बॉस का ग्रैंड फिनाले 21 फरवरी को होगा। इस सीजन का ताज किसके सिर चढ़ेगा ये जानने को लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।