रूपाली गांगुली,जो फिलहाल सीरियल अनुपमा में अपनी भूमिका के लिए जानी जाती हैं, भारतीय टेलीविजन पर सबसे हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस बन गई हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रूपाली ने 1.5 लाख रुपये प्रति
दिन की फीस से शुरुआत की थी। एक्ट्रेस अब रोजाना 3 लाख रुपए चार्ज कर रही हैं।
हालांकि प्रोडक्शन
हाउस ने इस बारे में कोई पुष्टि नहीं की है।
रूपाली को कथित तौर पर राम कपूर और
रोनित रॉय जैसे टीवी इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स की तुलना में अधिक पेमेंट मिल रही
है। रूपाली गांगुली ने 7 साल की उम्र में अभिनय की शुरुआत की और 1987 में उन्हें
फिल्म साहेब में देखा गया। इसके
बाद उन्होंने 2000 में सुकन्या शो से टेलीविजन की दुनिया में कदम रखा और संजीवनी
और भाभी जैसे शो में भी नजर आ चुकी हैं। बाद में उन्हें साराभाई वर्सेज साराभाई
में देखा गया। जहां उन्होंने मोनिशा के रूप में लोकप्रियता हासिल की। रूपाली ने फियर
फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 2 में भी भाग लिया है। उन्होंने 2008 में एनीमेशन फिल्म
दशावतार में भी आवाज दी थी। रूपाली गांगुली इन दिनों पॉपुलर शो अनुपमा में नजर आ
रही हैं।