Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 7 Sep 2021 3:36 pm IST


उप जिलाधिकारी पहुंचे अनशनकारी सेमवाल को मनाने, लौटे खाली हाथ..


रुद्रप्रयाग:  सामाजिक कार्यकर्ता चिरंजीवी सेमवाल का आमरण अनशन अब भी जारी है। उनके साथ कमल सिंह मेगवाल व मोहन लाल भी भूख हड़ताल शुरु कर चुके हैं। बता दें, कि अपनी मांगो को पूरा करवाने के उनके हौसले इतने मजबूत है कि  जखोली के उप जिलाधिकारी परमानंद राम के अनशन स्थल पर पहुंचकर आंदोलनकारियों से वार्ता कर आंदोलन खत्म करने की अपील करने के बावजूद भी आंदोलकारी अपनी जगह और मांगों से टस से मस नही हुए। दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी ने आंदोलन को अपना समर्थन दिया है। हालांकि अभी  अनशनकारी सेमवाल की तबीयत सामान्य है लेकिन उन्होंने साफ कहा है कि मांगो के पूरा होने तक वह अनशन पर बैठे रहेंगे।