Read in App


• Thu, 10 Jun 2021 9:22 am IST


डेढ़ माह बाद बाजार खुले लेकिन आशा के अनुरूप नहीं हुई बिक्री


बागेश्वर-करीब डेढ़ महीने बाद नौ घंटे के लिए खुले बाजार में वह गति नहीं देखी गई जो होनी चाहिए थी। समय पर सूचना न मिलने की वजह से भी बाजारों में लोगों की आवाजाही कम रही। जिले में 50 से 60 लाख का ही व्यापार होने का अनुमान लगाया जा रहा है। सामान्य दिनों में जिले का व्यापार 2-3 करोड़ रहता था।