फिक्की के एक कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शिरकत की। जहां उन्होंने चीन की ओर से तवांग में अतिक्रमण की कोशिशों के खिलाफ भारतीय सेना की कार्रवाई की तारीफ की है।
रक्षा मंत्री ने कहा कि, गलवां हो या तवांग, भारतीय सेना ने हमेशा अपनी बहादुरी साबित की है। इस दौरान रक्षा मंत्री ने दोनों देशों की अर्थव्यवस्था में फर्क बताते हुए कहा कि, 1949 में चीन की जीडीपी भारत से भी कम थी, फिर भी 1980 तक भारत विश्व की 10 सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वालों देशों में भी शामिल नहीं था। लेकिन आज भारत भी विश्व की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है।
रक्षा मंत्री ने कहा, आज भारत 3.5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के साथ विश्व की पांच बड़ी इकानॉमी है। बता दें, चीन अमेरिका के बाद विश्व की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश है।