Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 5 Sep 2022 3:00 pm IST

नेशनल

मुंबई में 'लालबाग के राजा' के दर्शन करने पहुंचे, अमित शाह, एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस...


देश में गणेशोत्सव की धूम है। इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुंबई में 'लालबाग के राजा' के दर्शन करने पहुंचे। गृह मंत्री के साथ मुंख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और डिप्टीसीएम देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद रहे। 

अमित शाह ने विधि विधान से लाला बाग के राजा की पूजा-अर्चना की। बता दें कि, इस बार लालबाग के राजा की 12 फीट की विशाल प्रतिमा बनाई गई है। इसमें भगवान गणेश सिंहासन पर शाही मुद्रा में बैठे हैं। लालबागचा राजा सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल ने इस साल भव्य उत्सव समारोह के लिए विस्तृत व्यवस्था की है। यहां दर्शन के लिए मुंबई समेत देशभर से लाखों भक्त पहुंचते हैं।

गणेशोत्सव के दौराना रोजाना आरती और पूजन किया जाता है। इस बार लालबाग के राजा के सिंहासन की थीम अयोध्या का राम मंदिर रखी गयी है। आर्टिस्ट नितिन चंद्रकांत देसाई ने बप्पा के पांडाल की सजावट की है।