Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 2 Nov 2022 12:00 am IST

नेशनल

कैपिटेशन फीस पर देना होगा आयकर, नहीं है दान- मद्रास हाईकोर्ट


शिक्षण संस्थानों से ली गई कैपिटेशन फीस डोनेशन या स्वेच्छा से किया गया दान नहीं है। इन पर आयकर लगाया जा सकता है। 

मद्रास हाईकोर्ट ने कैपिटेशन फीस वसूली पर स्थिति साफ करते हुए कहा कि, कैपिटेशन फी पर कर लगेगा। दरअसल, तमिलनाडु में कैपिटेशन फीस पर टैक्स लगाने के खिलाफ दायर एक शैक्षिक और हेल्थ ट्रस्ट सहित नौ अन्य की याचिका को आयकर अपीलीय ट्रिब्यूनल ने सही मानते हुए आयकर आयुक्त ने हाईकोर्ट में अपील की थी। 

हाईकोर्ट ने अधिकारियों को आदेश दिया कि, आयकर वसूली के आदेश को आगे बढ़ाएं, संबंधित संस्थानों व ट्रस्ट को जारी सर्टिफिकेट रद्द करें। अगर पूर्व में कैपिटेशन फीस वसूलने के ठोस साक्ष्य हों और कानूनी अनुमति हो तो पुराने टैक्स मूल्यांकन भी फिर से खोलें।