Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 22 Apr 2022 5:29 pm IST


पृथ्वी दिवस पर धरा को बचाने का लिया संकल्प


पृथ्वी दिवस पर राजकीय महाविद्यालय शीतलाखेत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्राचार्य डॉ. श्याम वचन ने विभिन्न मानव जनित कारणों से पृथ्वी की बिगड़ती सेहत पर चिंता जताते हुए छात्र छात्राओं से धारा को बचाने के लिए आगे आने का आह्वान किया। छात्र छात्राओं ने पृथ्वी बचाने के लिए संकल्प लिया। इस मौके पर पोस्टर और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया। भाषण प्रतियोगिता में कविता भट्ट, राजेंद्र भट्ट, रोहित तथा पोस्टर प्रतियोगिता में कविता तिवारी, नेहा तिवारी, शोभा ने प्रथम द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया। डॉ. नेहा सिंह ,डॉ. मंजरी जोशी, डॉ. सीमा प्रिया, डॉ. प्रकाश जांगी, कमल बनकोटी, हेमंत मनराल, विनोद रतन, रमेश राम आदि मौजूद रहे।