Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 7 Sep 2022 1:00 am IST

अपराध

9 महीने पहले हुई थी शादी, शक्की पति ने पत्नी को बैट से पीटकर घोंटा गला, गिरफ्तार...


गाजियाबाद के मिसलगढ़ी में बीती सुबह करीब चार बजे टीना की बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतका के पति गौरव को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

गिरफ्तारी के बाद अपना जुर्म कुबूल करते हुए पुलिस को बताया कि, उसे टीना के किसी से प्रेम-संबंध होने का शक था। आरोपी ने बताया कि, वो जब शराब पीकर आता था तो पत्नी झगड़ा करती थी। इसलिए, गुस्से में आकर उसकी जान ले ली। पहले बेसबाल के बल्ले से उसका सिर फोड़ा और फिर चुनरी से गला घोंट दिया। और जब उसे लगा कि, वो मर गयी तो घर से भाग गया। 

पुलिस ने बताया कि, सुबह सात बजे एक युवक ने फोन से सूचना दी कि गोविंदपुरम के पार्क में गौरव नाम का शख्स बेहोश पड़ा है। पुलिस ने गौरव को पार्क से गिरफ्तार कर पूछताछ की। उसने बताया कि टीना से उसकी शादी नौ महीने पहले दिसंबर 2021 में हुई थी। उसे महसूस होता था कि टीना उसे प्यार नहीं करती, जबकि उसके छोटे भाई का बहुत ख्याल रखती है। इसीलिए उसे शक था कि दोनों के बीच कुछ चल रहा है।