Read in App


• Mon, 21 Jun 2021 5:24 pm IST


पुरानी पेंशन जल्द बहाल नहीं हुई तो होगा आंदोलन


पौड़ी-राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा की ऑनलाइन बैठक में नई पेंशन योजना को तत्काल बंद करते हुए पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग उठाई गई। मोर्चा के पदाधिकारियों ने सरकार से जल्द ही कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान किए जाने की मांग की। मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष अनिल बडोनी ने कहा की राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा पूरे देश में पुरानी पेंशन बहाली के लिए लगातार संघर्षरत है। प्रदेश में भी मोर्चा पुरानी पेंशन बहाली की मांग पिछले लंबे समय से कर रहा है। कहा 30 से 35 साल सरकारी सेवा के पश्चात नई पेंशन योजना में कर्मचारी को न्यूनतम पेंशन की गारंटी नहीं मिल रही है। मोर्चे के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष डा. डीसी पसबोला ने कहा की नई पेंशन योजना एक काला कानून है। जिला उपाध्यक्ष अवंतिका पोखरियाल, डा. मंजू पाल ने कहा कि नई पेंशन योजना से कर्मचारियों को मानसिक तनाव हो रहा है। सरकार को जल्द ही कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू करनी चाहिए।