Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 16 Jun 2023 4:58 pm IST

वीडियो

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने केदारनाथ आपदा को किया याद, दी श्रद्धांजलि



2013 में आई केदारनाथ आपदा को आज 10 साल पूरे हो चुके हैं, लेकिन अब भी उत्‍तराखंड के लोगों के जहन में तबाही के जख्‍म हैं।16-17 जून 2013 को आई आपदा में हजारों मौतें हुईं थीं। इन 10 सालों में केदारपुरी का स्वरूप भव्‍य हो गया है और पूरी तरह बदल चुका है। आज 10 साल बीत जाने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने एक बार पुनः उस पल को याद करते हुए कहा की केदारनाथ आपदा का दुख कभी समाप्त नहीं होने वाला है। बड़ी सख्या में वहां छति हुई। उस दुख को प्रधानमंत्री जी ने कम करने का प्रयास किया है। आज भव्य केदारपूरी बन कर तैयार है और केदारनाथ मे श्रद्धांलुओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।  इस आपदा मे परलोक सीधार गए लोगो के आशीर्वाद के साथ  केदारपुरी  का सर्वगीण विकास हो रहा है