Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 26 Jul 2022 4:47 pm IST


पुलिस कर्मियों के लिए बनेगी स्मार्ट बैरक


 पिथौरागढ़ में पुलिस कर्मियों के लिए स्मार्ट बैरक, पुलिस प्रशासनिक भवन और फैमिली क्वार्टर बनाए जाएंगे। आरईएस की ओर से प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजने के बाद स्वीकृति अंतिम चरण में है। स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

पुलिस लाइन में पांच करोड़ की लागत से प्रशासनिक बनाया जाएगा। इसके अलावा तीन करोड़ की लागत से पुलिस कर्मियों के लिए स्मार्ट बैरक बनाई जाएगी। जहां पुलिस कर्मियों को वर्तमान में बनी बैरक की अपेक्षा अच्छे शौचालय, बेड, टेबल-कुर्सी, अलमारी, पंखा आदि की सुविधा मिलेगी। पुलिस कर्मी अपने स्वास्थ्य का ध्यान रख सकें इसके लिए पुलिस लाइन में बने जिम को भी अपग्रेड किया जाएगा। स्मार्ट बैरक बनाने का मुख्य उद्देश्य ड्यूटी से थके हारे आए पुलिस कर्मियों को बेहतरीन सुविधा उपलब्ध कराना है।

ग्रामीण निर्माण विभाग के ईई डीएस बंगाड़ी का कहना है कि प्रशासनिक भवन और बैरक के प्रस्ताव अंतिम चरण में हैं। स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। एसपी लोकेश्वर सिंह का कहना है कि पुलिस के प्रशासनिक भवन, स्मार्ट बैरक और फैमिली क्वार्टर का निर्माण किया जाना है। स्मार्ट बैरक बनाने का मुख्य उद्देश्य पुलिस कर्मियों को बेहतरीन सुविधा उपलब्ध कराना है।