Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 11 Dec 2022 11:43 am IST

राजनीति

हिमाचल सीएम की शपथ आज: प्रतिभा सिंह को न्योता देने पहुंचे सुक्खू बोले- पार्टी पहले, मुख्यमंत्री बाद में


नई दिल्‍ली: हिमाचल के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू रविवार दोपहर डेढ़ बजे शिमला के रिज मैदान में शपथ ग्रहण करेंगे। साथ ही डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री को भी राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।

सबसे खास बात यह है कि सुखविंदर सुक्खू के शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और एआइसीसी महासचिव प्रियंका गांधी भी शिमला पहुंच रही हैं। वहीं, सीएम बनने के बाद ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्‍खू ने शपथ ग्रहण समारोह में आने के लिए सबसे पहले प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को होली लॉज में जाकर न्योता दिया।

प्रतिभा सिंह ने भी नकारी मनमुटाव की बात

इसके बाद मीडिया से बातचीत में सुक्खू ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री बाद में हूं, पहले पार्टी का सदस्‍य हूं और प्रतिभा सिंह मेरी आदर्श हैं। इससे पूर्व प्रतिभा सिंह ने किसी तरह के मनमुटाव की बातों को गलत करार दिया और कहा कि वह शपथ ग्रहण समारोह में जरूर जाएंगी।