Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 17 Aug 2022 12:00 pm IST

नेशनल

24 घंटें में कोरोना के 9,062 नए मामले आए सामने, 36 लोगों की गयी जान...


देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटों में कोरोना के 9,062  नए मामले सामने आए हैं जो कि कल की तुलना में  249 अधिक हैं।

वहीं 24 घंटे में 36 मरीजों की जान चली गई। वहीं देश में सक्रिय मरीजों की संख्या 1,05,058 हो गई है जो कि कल की तुलना में 6,194 कम है। महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक कुल 5,27,134 लोगों की मौत हुई है।

बताया जा रहा है कि, दिल्ली के अस्पतालों में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इस दौरान यह बात भी सामने आई है कि अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ी है। दिल्ली के उपराज्यपाल ने ट्वीट करते हुए लोगों को चेताया है कि, अभी यह न समझें की महामारी खत्म हो गई है।