Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 22 Sep 2022 4:46 pm IST


पिंडरघाटी में बंदरों को पकड़ेगा वन विभाग


चमोली : पिंडरघाटी क्षेत्र में बंदरों की लगातार बढ़ रही संख्या को देखते हुए वन विभाग 23 सितंबर से बंदरों को पकड़ने का विशेष अभियान चलाएगा। बदरीनाथ वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी सर्वेश कुमार दुबे ने कहा कि हाल ही में वन विभाग ने विभिन्न क्षेत्रों में 120 से अधिक बंदरों को पकड़ कर आबादी क्षेत्रों से दूर के जंगलों में छोड़ा है। पिंडर घाटी के पूर्व पिंडर रेंज देवाल, मध्य पिंडर रेंज थराली एवं पश्चिम पिंडर रेंज नारायणबगड़ में टीमों को भेजकर बंदरों को पकड़कर आम जनता को राहत दिलाने का प्रयास किया जाएगा।