Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 4 Sep 2021 5:59 pm IST

जन-समस्या

मुनस्यारी में बारिश से दो मकान ध्वस्त, बाल-बाल बचे लोग


सीमांत जनपद में बारिश का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। मुनस्यारी में बारिश से दो मकान ध्वस्त हो गए। गनीमत रही कि उसमें रह रहे लोगों की जान बच गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची राजस्व की टीम ने नुकसान का जायजा लिया। मुनस्यारी के सुरिंगगांव व बाता में शुक्रवार रात हुई बारिश से दो मकान ध्वस्त हो गए। सुरिंगगांव में हीरा सिंह मर्तोलिया का तो बाता में महेंद्र सिंह का मकान ध्वस्त हो गया। घर में रखा राशन सहित अन्य सामान मलबे में दब गया। गनीमत रही कि घर में रह रहे लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना राजस्व विभाग को दी। मौके पर पहुंची राजस्व की टीम ने नुकसान का जायजा लिया। तहसीलदार एके सिंह ने कहा नुकसान का आंकलन कर जल्द मुआवजे की कार्रवाई की जाएगी।