Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 1 Jul 2023 5:35 pm IST


डीएसबी में छात्र और प्राध्यापकों ने पौधे रोपे


नैनीताल। डीएसबी परिसर में छात्र-छात्राओं, कर्मचारियों और प्राध्यापकों ने विभिन्न प्रजातियों के पौध रोपे। कार्यक्रम स्व. प्रो. यशपाल सिंह पांगती, स्व. डॉ. रणबीर रावल व स्व. डॉ. सुचेतन साह को समर्पित किया गया। उनकी याद में परिसर में एरिथ्रिना, हाइड्रेंडगजेया के पौधे लगाए गए। पौधरोपण में शोध निदेशक एवं कार्यवाहक डीएसडब्ल्यू प्रो. ललित तिवारी, डॉ. विजय कुमार, डॉ. नवीन पांडे, डॉ. प्रभा पंत, कर्मचारी संघ के अध्यक्ष गणेश बिष्ट, रमेश पंत, ललित, शुभम विश्वकर्मा, गोपाल बिष्ट, कुंदन सिंह, चारू, वर्तिका, कविता, गीतांजलि उपाध्याय रहीं।