Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 23 May 2023 5:23 pm IST


धरमघर में आयोजित शिविर में 17 आधार अपडेट


बागेश्वर : जिला प्रशासन की ओर से मंगलवार को आधार अपडेट के लिए वन विभाग के विश्राम गृह में शिविर आयोजित किया। यहां सुबह से ही लोग अपडेट के लिए पहुंचने लगे। 62 लोगों ने पंजीकरण किया, जबकि 17 लोगों के आधार अपडेट हुए। ग्राम प्रधान सिमगड़ी उत्तम राठौर ने कहा कि एक दिवसीय शिविर में काफी लोग आधार अपडेट करने से रह गए हैं। उन्होंने एक दिन और शिविर लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि आज बगैर आधार के कोई भी सरकारी योजना का लाभ नहीं लिया जा सकता है। बच्चों के प्रवेश से लेकर अन्य कार्यों में आधार चाहिए। प्रशासन ने गांव-गांव शिविर लगाकर लोगों की समस्या कम करने का काम किया है, लेकिन एक ही कर्मचारी होने के कारण सभी लोगों के कार्ड अपडेट नहीं हो पा रहे हैं। इस पर गंभीरता से सोचना होगा।