Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 25 May 2022 5:10 pm IST


पूर्णागिरि मार्ग में गिरा विशालकाय पेड़, यातायात व्यवस्था ठप


चंपावत:पूर्णागिरि मार्ग में बूम से आगे एक विशालकाय पेड़ सड़क पर गिर गया। जिससे करीब एक घंटे तक यातायात व्यवस्था ठप रही। बाद में पुलिस जवानों और स्थानीय लोगों ने पेड़ को काटकर यातायात शुरु करवाया।बुधवार को पूर्णागिरि मार्ग में बाटनागाड़ के पास एक विशालकाय सड़क पर गिरने से श्रद्धालुओं की आवाजाही ठप हो गई। कई टैक्सियां श्रद्धालुओं को आधे रास्ते में छोड़कर वापस हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर पेड़ को अलग अलग हिस्सों में काटा। बूम चौकी प्रभारी दीवान सिंह जलाल ने बताया कि सुबह विशालकाय पेड़ सड़क पर गिर गया। जिस कारण यातायात व्यवस्था पूरी तरह से बाधित हो गई। एक घंटे की मशक्कत के बाद पेड़ को हटाकर यातायात शुरू करवाया। जिससे माता के दर्शन को जा रहे श्रद्धालुओं ने राहत की सांस ली।