Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 1 Mar 2023 11:00 am IST

नेशनल

राहुल गांधी का नया लुक आया सामने, लोगों को खूब भा रहा ये नया अंदाज...


भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने लंबे बाल और दाढ़ी वाला लुक अपनाया। वहीं अब राहुल गांधी का नया लुक सामने आया है। 

यह लुक उन्होंने लंदन में कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में एक कार्यक्रम में पहुंचने से पहले ही रखा है। सोशल मीडिया पर जो तस्वीर वायरल हो रही हैं, उनमें राहुल गांधी को छोटे बाल और ट्रिम्ड दाढ़ी-मूछों में देखा जा सकता है। 

राहुल यहां अपनी ट्रेडमार्क सफेद टी-शर्ट की जगह कोट-टाई में नजर आए। उनका यह लुक सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।