DevBhoomi Insider Desk • Wed, 9 Feb 2022 11:12 am IST
उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी
उत्तराखंड में इन दिनों बारिश और बर्फबारी लगातार हो रही है। इस कारण राज्य में अभी भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग ने आज राज्य के जनपदों के अधिकांश स्थानों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना जताई है। इसके साथ ही 2,500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार देहरादून में आज आसमान में बादल छाये रहेंगे। साथ ही गरज के साथ बारिश हो सकती है। प्रदेश में अधिकतम तापमान 13°C और न्यूनतम तापमान 7°C रहने के आसार हैं। आपको बता दें कि, मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, 10 फरवरी से प्रदेश में तापमान भी धीरे-धीरे बढ़ने लगेगा। हालांकि, 15 फरवरी को हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।