Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 18 Sep 2021 12:00 am IST

ब्रेकिंग

कैबिनेट मंत्री ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिया आश्वासन


महिला व बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने आज विधानसभा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मिनी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के साथ बैठक की। इस दौरान सभी ने कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य को अपनी मांगों से अवगत कराया, जिसमें वेतन और मानदेय वृद्धि के साथ ही विभिन्न अन्य मांगों को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान मंत्री ने सभी की समस्याओं को सुना और उनकी परेशानी दूर करने का आश्वासन दिया।