Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 6 Apr 2022 1:00 pm IST


Navratri Special: बिना प्याज-लहसुन के ऐसे बनाएं पनीर मखाना ग्रेवी


नवरात्रि में बिना लहसुन और प्याज के खाना बनाना किसी चैलेंज से कम नहीं है, क्योंंकि ज्यादातर लोगों को लहसुन और प्याज के बिना खाना अच्छा नहीं लगता। वे हर दिन सोचते हैं कि बिना प्याज और लहसुन के आज क्या बना सकते हैं? आपके मन में भी अगर ऐसा ही सवाल आता है, तो हम आपको बता रहे हैं पनीर मखाना ग्रेवी। सबसे खास बात यह है कि इस ग्रेवी को बनाने के लिए आपको ज्यादा तेल या मसालों का भी इस्तेमाल नहीं करना है।

पनीर मखाना ग्रेवी बनाने के लिए सामग्री- पनीर, मखाना, काजू, अदरक, मलाई, दूध, दही, धनिया, कस्तूरी मेथी, चीनी

पनीर मखाना ग्रेवी बनाने की विधि- पनीर मखाना ग्रेवी बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक पैन में तेल डालना है। अब इसके बाद आपको इसमें थोड़ा जीरा डालना है। अब एक मिक्सी जार में काजू, एक टुकड़ा पनीर, अदरक, मलाई, दही डालकर पीस लें। इसके बाद इसे पैन में डाल दें। आपको इसमें कोई मसाला नहीं डालना है। इसे धीमी आंच पर चलाते रहें। ग्रेवी में से जब ऑयल निकलने लग जाए, तो समझें कि ग्रेवी रेडी हो रही है। अब इसमें रोस्ट किए हुए मखाने डाल दें। ग्रेवी अगर थोड़ी गाढ़ी हो गई है, तो इसमें थोड़ा दूध डाल दें। आप देखेंगे कि ग्रेवी फिर से थोड़ी पतली हो जाएगी। अब इसे चलाते रहें। आप चाहें, तो मखाने को लास्ट में रोस्ट करके भी डाल सकते हैं। इसके बाद आपकी ग्रेवी तैयार है। मखाने की सब्जी के साथ ज्यादा एक्सपेरिमेंट करने से बचें, वरना टेस्ट खराब हो सकता है।