Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 4 Jun 2022 2:30 am IST

मनोरंजन

अनुषा दांडेकर ने किया अपनी बेटी को वेलकम, अपनी 'एंजेल' के साथ शेयर की तस्वीरें


बॉलीवुड स्टार और वीजे अनुषा दांडेकर ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर शेयर किया कि वे एक बच्ची की मां बनी हैं। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर बच्ची के साथ प्यारी सी तस्वीरें शेयर करते हुए घोषणा की कि अब उनके पास अपनी बेटी आ गई है। हालांकि अनुष्का ने अभी तक अपनी बच्ची के बारे में अधिक जानकारी साझा नहीं की है।

अनुषा ने अपनी बेटी के साथ कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं। जिनमें अभिनेत्री को बेटी के साथ खेलते हुए देखा जा सकता है।