Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 2 Jul 2022 3:14 pm IST

ब्रेकिंग

अमरावती हत्याकांड मामले में गृह मंत्रालय ने NIA को सौंपी जांच


28 जून को राजस्थान के उदयपुर में कन्हैयालाल की दो लोगों ने निर्मम हत्या कर दी थी। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें तुरंत दबोच लिया था। लेकिन ऐसी ही एक हत्या 21 जून को महाराष्ट्र अमरावती में की गई थी। जिसके आरोपी अभी तक नहीं पकड़े गए थे। अमरावती महाराष्ट्र में उमेश कोल्हे की निर्मम हत्या की गई थी। इस मामले की जांच गृह मंत्रालय द्वारा NIA  को सौंप दी गई है।  

गृह मंत्रालय ने NIA को मामले की जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही हत्या के पीछे की साजिशों का पता लगाने को भी कहा है। उन्होंने हत्या में शामिल संगठनों का पता लगाने के साथ – साथ अंतरराष्ट्रीय संबंधों की गहन जांच करने का भी आदेश दिया है।