Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 3 Oct 2021 8:30 am IST


झाड़ियों में मृत मिला व्यक्ति, आत्महत्या की आशंका


देहरादून। शिमला बाईपास पर एक व्यक्ति का शव झाड़ियों में पड़ा मिला। पुलिस ने आसपास देखा तो वहां पर जहर का खाली पैकेट पड़ा हुआ था। इससे माना जा रहा है कि व्यक्ति ने आत्महत्या की है। परिजनों ने पारिवारिक विवाद की बात भी पुलिस से कही है। इंस्पेक्टर पटेलनगर प्रदीप बिष्ट ने बताया कि शनिवार दोपहर को कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी। बताया गया था कि तेलपुर चौक के पास में झाड़ियों में एक शव पड़ा है। घटनास्थल का निरीक्षण करने पर वहां पर एक जहर का पैकेट पड़ा मिला और पास में उल्टियां भी की हुई थीं। स्थानीय लोगों ने शव की शिनाख्त मनोज कुमार पुत्र दीनानाथ निवासी फतेहपुर रायबरेली उत्तर प्रदेश के रूप में की। वह वर्तमान में प्राइमरी स्कूल के पास पित्थूवाला में रहता था। मौके पर मृतक की पत्नी व परिजनों को बुलाया गया। उन्होंने पारिवारिक विवाद की बात कही है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।