Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 7 Sep 2021 6:09 pm IST

ब्रेकिंग

लोक निर्माण विभाग में अधिकारियों के तबादले की लिस्ट जारी


लोक निर्माण विभाग ने एक हफ्ते के भीतर दूसरी बार अधिकारियों के तबादले की लिस्ट जारी कर दी है। हालांकिइस तबादले की लिस्ट में 15 अधिकारियों में से कुछ के ट्रांसफर किए गए हैं,  साथ ही 11 अधिकारियों के जारी ट्रांसफर आदेश रद्द कर दिए गए हैं। प्रमुख सचिव रमेश कुमार सुधांशु की तरफ जारी आदेश के अनुसार पूर्व में जारी 11 अधिकारियों के ट्रांसफर के आदेश को निरस्त किया गया है। इसके साथ ही 4 अन्य अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। प्रत्यूष कुमार को पौड़ी लोक निर्माण विभाग में अटैच किया गया है। दीपक कुमार को पुरोला में ट्रांसफर किया गया है।  संजीव कुमार को रुद्रप्रयाग में ट्रांसफर किया गया है और ललित तिवारी को हल्द्वानी में ट्रांसफर किया गया है।